इटावा में अतिक्रमण हटाओ अभियान, आज नहीं वसूला गया जुर्माना
इटावा। शहर के आई टी आई चौराहे से सेंटमेरी स्कूल तक नगर प्रशासन द्वारा आज अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान किसी भी प्रकार का जुर्माना नहीं वसूला गया, बल्कि लोगों को भविष्य में सड़क, नाली, फुटपाथ आदि पर अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
अभियान का नेतृत्व नगर मजिस्ट्रेट श्री राजेन्द्र बहादुर ने किया। मौके पर हल्का इंचार्ज पर्याप्त पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। साथ ही अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा, राजस्व निरीक्षक प्रदीप शर्मा राजस्व टीम सहित, सफाई निरीक्षक विशाल मिश्रा जेसीबी, लेबर, ट्रैक्टर गैंग के साथ तथा पालिका एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।आज पहली पट्टी से अतिक्रमण हटाया गया, जबकि बची हुई दूसरी पट्टी पर बुधवार को पुनः अभियान चलाया जाएगा।
रिपोर्ट चंचल दुबे इटावा
