महिला सुरक्षा को लेकर एण्टी रोमियो टीम का जागरूकता अभियान

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना जहानाबाद की एण्टी रोमियो टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान टीम ने महिलाओं को शासन द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, महिला सुरक्षा से जुड़ी सेवाओं तथा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।पुलिस टीम ने पम्पलेट वितरित कर महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न या आपात स्थिति में वे बिना भय पुलिस से संपर्क कर सकती हैं। टीम ने महिलाओं से अपील की कि वे निर्भीक होकर अपनी समस्याएं साझा करें ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना और उन्हें उनके अधिकारों व उपलब्ध सरकारी सुविधाओं के प्रति सजग करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *