माघ पूर्णिमा स्नान पर्व पर गंगा घाटों का निरीक्षण, पुलिस व्यवस्था रही मुस्तैद

फतेहपुर। एसपी के निर्देशन में माघ पूर्णिमा स्नान पर्व के अवसर पर थाना सुल्तानपुर घोष व थाना हुसैनगंज के प्रभारी निरीक्षकों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले गंगा घाटों का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्नान कर रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं व्यवस्था का जायजा लिया गया।पुलिस अधिकारियों ने मौके पर तैनात बल की ड्यूटी चेक की और स्नान को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिससे स्नान पर्व बिना किसी बाधा के सम्पन्न हो सका।पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखते हुए यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं आपात स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी की गई, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *