ट्रेन में बच्चे की तबीयत बिगड़ी, फफूंद स्टेशन पर उतारा,, टीटीई की सूचना पर कंट्रोल रूम ने की मदद, अस्पताल में भर्ती

बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराते रेलवे सुरक्षा कर्मी

दिबियापुर।दिल्ली से बक्सर जा रही ब्रह्मपुत्र ट्रेन में एक दो वर्षीय बच्चे की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बच्चे की मां द्वारा सूचना दिए जाने पर फफूंद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोकी गई और बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया।गूंजा कुमारी अपने दो वर्षीय बेटे पार्थ जैन के साथ दिल्ली से बक्सर स्थित अपने मायके जा रही थीं। यात्रा के दौरान बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने टीटीई को सूचित किया। टीटीई ने तत्काल रेलवे कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। कंट्रोल रूम ने फफूंद स्टेशन पर सूचना भेजी, जिसके बाद ट्रेन को रोककर मां और बच्चे को उतारा गया। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दिबियापुर में भर्ती कराया । सीएचसी में चिकित्सक सऊद अहमद ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को जिला अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया। वहां उसका इलाज जारी है और उसकी तबीयत में सुधार बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *