एनएसयूआई व यूथ कांग्रेस ने मनाई महात्मा गांधी की पुण्यतिथि

इटावा। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई एवं यूथ कांग्रेस ने सहकारी कोल्ड स्टोरेज में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल माला पहनाकर श्रद्धासुमन अर्पित का श्रद्धांजलि दी। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शौजब रिज़वी ने कहा कि गांधी जी अमर है वो देश के हर भारतीय के दिल में मौजूद है उनके उच्च विचार हम सबको प्रेरणा देते है कि देश को एकता और अखंडता को बनाए रखना चाहिए तभी भारत देश मजबूत और सशक्त बनेगा। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आसिफ जादरान ने कहा कि महात्मा गांधी ने इस देश को आजादी दिलाई हम सबको आजाद भारत में संविधान और गांधी जी के विचारों को लेकर इस भारत देश को आगे बढ़ाना है लेकिन जिस तरह से आज की सरकार गांधी जी के नाम को मिटाना चाहती है मनरेगा से गांधी जी का नाम हटाना, गांधी जी के बारे में अपशब्द कहना ये कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा हम सब गांधीवादी लोग गांधीवादी विचारधारा से इस सरकार को झुकाने का काम करेंगे और मनरेगा को वापस करवाने का काम करेंगे। इस मौके पर सुहैल वारसी, अभिषेक त्रिपाठी, देवराज, हर्ष ठाकुर, सोंटी तिवारी, अंश पंडित, बिलाल खान, वासु पंडित, अंशुलराज आदि मौजूद रहे। गांधी जी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते कांग्रेस नेता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *