फफूंद में शीतलहर के बीच लोगों को मिली राहत

नगर पंचायत ने शुरू किया स्थायी रैन बसेरा

चेयरमैन अनवर कुरैशी की पहल को जनता ने सराहा

फरहान खान
करंट विजन संवाददाता

फफूंद (औरैया) । सर्दी का सितम शुरू होते ही नगर पंचायत फफूंद प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। कड़ाके की ठंड से आम जनमानस और मुसाफिरों को बचाने के लिए चेयरमैन मोहम्मद अनवर कुरैशी के निर्देशन में इस बार विशेष और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नगर पंचायत ने पुरानी व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए दुकानों में बनाए गए अस्थायी रैन बसेरों को हटा दिया है। अब सामुदायिक केंद्र में स्थायी रैन बसेरे का संचालन शुरू कर दिया गया है जहाँ ठहरने वाले लोगों के लिए बिस्तर, कंबल और सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं। व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के लिए कर्मचारी मंगल सिंह की तैनाती की गई है जो यहाँ रुकने वाले लोगों की सुविधाओं और सुरक्षा की चौबीसों घंटे निगरानी करेंगे।ठिठुरन भरी रातों में राहगीरों को राहत देने के लिए नगर के मुख्य चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर लगातार अलाव जलवाए जा रहे हैं। नगर पंचायत के कर्मचारी अलर्ट मोड पर हैं ताकि किसी भी व्यक्ति को खुले में रात न बितानी पड़े।नगर पंचायत द्वारा की गई इस त्वरित और बेहतर व्यवस्था की स्थानीय निवासियों ने जमकर सराहना की है। लोगों का कहना है कि चेयरमैन अनवर कुरैशी के नेतृत्व में नगर में न केवल बुनियादी ढांचा सुधर रहा है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। नगर पंचायत फफूंद का हर नागरिक मेरा परिवार है। भीषण ठंड को देखते हुए हमने इस बार अस्थायी व्यवस्था को खत्म कर सामुदायिक केंद्र में स्थायी रैन बसेरा स्थापित किया है ताकि जरूरतमंदों को सम्मानजनक और सुरक्षित आश्रय मिल सके। विकास कार्य केवल सड़कों तक सीमित नहीं होते बल्कि जनता की मूलभूत जरूरतों और उनकी सुरक्षा का ध्यान रखना हमारी प्राथमिकता है। नगर पंचायत की टीम पूरी तरह अलर्ट है और विकास की यह गति निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *