करंट विज़न संवाददाता
ताखा, इटावा
ताखा क्षेत्र ऊसराहार के अंतर्गत ग्राम पुरैला में श्री ठाकुर जी महराज शाला मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा का हुआ आयोजन जिसमें गोवर्धन लीला प्रसंग की कथा सुन भक्त हुए भाव विभोर जिसमें भगवान शिव माता पार्वती की झांकी मन मोहक रही।। श्री ठाकुर जी शाला मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन पूर्व शिक्षक सुरेंद्र कुमार अग्निहोत्री के द्वारा किया गया। जिसमें जितेंद्र कुमार अग्निहोत्री तथा पत्नी शर्मिला अग्निहोत्री ने परीक्षित का पदभार ग्रहण किया। सरस कथा वाचक सुनील शुक्ला ने कथा के छठवें दिन गोवर्धन लीला सुनाकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। उन्होंने बताया कि भगवान ने अभिमानियों का अभिमान नष्ट करने तथा भक्तों को सुख के साथ धर्म की रक्षा के लिए ही अवतार लिया था । इंद्र को अभिमान था कि उनके अलावा कोई श्रेष्ठ नहीं है और मेरे आदेश से ही पानी की वर्षा होती है।भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन की पूजा कराई इससे इंद्र कुपित हो गए। इंद्र के आदेश से घनघोर वर्षा हुई।भगवान ने इंद्र के प्रकोप से बृजवासियों की रक्षा की और इन्द्र का मन मर्दन किया। और ब्रजवासियों की रक्षा की तब से गोवर्धन की पूजा सनातन धर्म में अनवरत चली आ रही है। सरस कथा वाचक सुनील कुमार शुक्ला का आदर्श कुमार दुबे पत्नी मंजुदेवी ने माला पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर तमाम भक्त गण मौके पर रहे मौजूद।।
