इटावा। पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इटावा। पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया

करंट विज़न

इमरान खान

। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनय सिंह, उप निदेशक, लायन सफारी इटावा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती एवं देश के महान महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई।
इसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का परिचय देते हुए देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रस्तुत की।

विद्यालय के चेयरमैन डॉ. कैलाश चंद्र यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने कर्तव्यों का बोध कराता है। अनुशासन व परिश्रम से ही देश को प्रगति की ओर ले जाया जा सकता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार तोमर ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को संविधान के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि विनय सिंह ने भी छात्रों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *