जायंट्स ग्रुप ऑफ इटावा सहेली ने आज 26 जनवरी 2026 को 77 वां गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व के रूप मे मनाया
करंट विजन संवाददाता
इमरान खान
इटावा। प्राथमिक विद्यालय रामलीला रोड स्थित स्कूल मे राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के रूप मे बड़े धूम धाम से मनाया गया। आमंत्रित काॅडिनेटर क्षमा दिक्षित एवं सभी सदस्यों ने मिलकर सर्वप्रथम झंडा फहराया और बच्चो को गणतंत्र दिवस की महत्ता समझाई । फेडरेशन अधिकारी संगीता अग्रवाल ने बच्चो को अपने अधिकारों और समाज में बराबरी का अधिकार सबको है इसके बारे में जागरूक किया तथा बच्चों ने गीत वा नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी बच्चो को पुरस्कृत करके सर्टिफिकेट देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया तथा बिस्कुट और लड्डू बाटे। समूह के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । अध्यक्ष विमल शर्मा, डी ओ ए हेनू वर्मा, डी ओ एफ रीना राठौर, शारदा दीक्षित आदि सदस्यो ने उपस्थित रहकर बच्चों का मनोबल बढ़ाया। प्रा०वि० की प्रधानाध्यापिका श्रीमती अनुराधा जी एवं स० अ० श्री अवनीश जी को पटका पहना कर सम्मानित किया गया।
