माघ मेला-2026 को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग तेज

करंट विज़न संवाददाता

फतेहपुर । पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देशन में माघ मेला-2026 के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना बिंदकी अपनी पुलिस टीम के साथ थाना कल्यानपुर क्षेत्रांतर्गत बक्सर मोड़ पर प्रयागराज की ओर जाने वाले संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की सघन चेकिंग कर रहे हैं। चेकिंग अभियान के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और वाहनों की विधिवत तलाशी व आवश्यक पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि यातायात व्यवस्था पूरी तरह सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह अभियान जनहित और शांतिपूर्ण मेला आयोजन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *