करंट विज़न संवाददाता
दिबियापुर।गेल डीएवी मॉडल स्कूल में शुक्रवार को पराक्रम दिवस और वसंत पंचमी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। पराक्रम दिवस के अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अदम्य साहस, देशभक्ति और बलिदान को याद किया गया। विद्यार्थियों ने भाषण, कविता पाठ और देशभक्ति गीतों के माध्यम से नेताजी के आदर्शों को प्रस्तुत किया।वसंत पंचमी के पावन पर्व पर मां सरस्वती की आराधना की गई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि नेताजी का जीवन साहस, अनुशासन और देशप्रेम की सीख देता है, जबकि वसंत पंचमी ज्ञान और रचनात्मकता का प्रतीक है। न्होंने बताया कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना का विकास करते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसने सभी में उत्साह और प्रेरणा का संचार किया।
गेल डीएवी में पराक्रम दिवस और वसंत पंचमी का आयोजन
