ताखा में धूमधाम से मनाया गया शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन

कार्यकर्ताओं ने बांटा फल और मिष्ठान

करंट विज़न संवाददाता
ताखा, इटावा.   समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और जसवंतनगर के लोकप्रिय विधायक शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन शुक्रवार को ताखा ब्लॉक क्षेत्र में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु होने की कामना की और जनसेवा का संकल्प लिया।
केक काटकर और फल बांटकर मनाई खुशियां
कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक समाजवादी पार्टी कार्यालय ताखा एवं श्री राजा सिंह शिक्षा निकेतन ऊसराहार में युवा नेता संदीप कुमार लालू के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। जन्मदिन की खुशी में स्थानीय लोगों और जरूरतमंदों के बीच फल एवं मिष्ठान का वितरण भी किया गया।
पार्टी की मजबूती पर दिया जोर
संदीप कुमार लालू ने इस मौके पर कहा कि शिवपाल सिंह यादव हम सभी के प्रेरणा स्रोत हैं और उनके पदचिन्हों पर चलते हुए समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना ही उनके जन्मदिन का सच्चा उपहार है। इस गरिमामय अवसर पर मुख्य रूप से संग्राम सिंह चौहान ,राम जीवन यादव नरेंद्र सिंह ,रामकिशोर यादव,सत्यम यादव,रमेश यादव,जगत किशोर शाक्य,इशू यादव,साथ ही बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी इस जश्न में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *