रसूलाबाद कस्बे के आजाद नगर वार्ड में शुक्रवार को पैदल कलश यात्रा के साथ साप्ताहिक श्रीमदभागवत कथा का शुभारंभ हुआ।

करंट विज़न संवाददाता

कानपुर देहात के रसूलाबाद मेंभागवत कथा पांडाल से कलशों को लेकर महिलाएं बच्चे पैदल कलश यात्रा में शामिल हुए जो रसूलाबाद कस्बे के झींझक रोड तिराहा से मुख्य चौराहा होते हुए गांधी नगर में स्थित रतनपुर रजबहे के घाट पर पहुंचे। जहां पर पंडित अजय पांडेय ने पूजन के साथ सभी कलशों में जल को भरा। इसके बाद अपने सिर पर कलश लेकर महिलाएं व बच्चे शोभायात्रा में आगे बढ़े। बसंत पंचमी के दिन निकली इस कलश यात्रा में लोग पीले वस्त्र पहनकर शामिल हुए और गाने बाजे के साथ शोभा यात्रा वापस आजाद नगर स्थित दुर्गा देवी मंदिर में हो रही श्रीमद् भागवत कथा पांडाल पहुंची। जहाँ विधि विधान से मंत्रोच्चारणों के साथ कलशों की स्थापना की गई। इसके साथ ही मुख्य सरस कथा वाचक पंडित विनोद कुमार द्विवेदी ने गणपति पूजन के साथ श्रीमद भागवत कथा का आरंभ किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से परीक्षित अरुण कुमार मुन्ना कुशवाहा, गीता देवी,मुरारी लाल कुशवाहा, रामचंद्र कुशवाहा, सपा जिला कोषाध्यक्ष गोपाल गुप्ता, वीरू कुशवाहा ,विपिन मिश्रा, पंडित राम शंकर पांडेय, प्रधान अजय यादव, माधुरी गुप्ता, रामकुमार वर्मा, रामसेवक कुशवाहा, सिंधबाज कुशवाहा, निखिल कुशवाहा, प्रेम, रामकिशन कुशवाहा, शेर सिंह कुशवाहा सहित कई लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *