जायन्ट्स ग्रुप ऑफ शाइनिंग स्टार ने अन्ध विद्यालय में बाटी खाद्य सामग्री

इटावा। जायन्ट्स ग्रुप ऑफ शाइनिंग स्टार इटावा द्वारा मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में पक्का तालाब स्थित अन्ध विद्यालय में खाद्य सामग्री वितरित की। जायन्ट्स ग्रुप ऑफ शाइनिंग स्टार के सदस्यों ने बच्चों को चावल, दाल, चीनी, पोहा, देसी चना, लाई, भूने चने, नमक, तेल, बिस्कुट के पैकेट्स, गजक, रेवड़ी, लड्डू, मटर आदि खाद्य सामग्री दान स्वरूप भेंट की गयी। कार्यक्रम में ग्रुप के सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर सहयोग किया। कार्यक्रम में सोनिया गुप्ता अध्यक्ष, अंजू दुबे उपाध्यक्ष आंतरिक, नीलू गुप्ता उपाध्यक्ष बाह्य, अल्पा गुप्ता प्रसाशनिक निदेशक, कविता वर्मा वित्त निदेशक, मीना वर्मा, सीमा गुप्ता, मधुरिमा कुलश्रेष्ठ आदि उपस्थित रहीं।

बच्चों को खाद्य सामग्री देतीं ग्रुप की महिलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *