current vision
फतेहपुर । जिले की राजनीति में उस समय हलचल मच गई, जब पूर्व न्याय मंत्री राधेश्याम गुप्ता के पोते सक्षम गुप्ता ने राजनीति में पहला कदम रखा। भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद पर उनका निर्विरोध निर्वाचन फतेहपुर के सियासी समीकरणों में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। पहली ही राजनीतिक पारी में इतनी सशक्त एंट्री ने समर्थकों से लेकर विरोधियों तक को चौंका दिया है।बता दें कि सक्षम गुप्ता अयाह–शाह विधानसभा क्षेत्र के विधायक विकास गुप्ता के सुपुत्र हैं। ऐसे में उनकी यह ताजपोशी राजनीतिक विरासत के साथ नई पीढ़ी की निर्णायक भूमिका के रूप में देखी जा रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह जीत केवल एक पद तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाले समय में जिले की राजनीति में बड़े बदलावों का संकेत भी है। दादा राधेश्याम गुप्ता के मंत्री रहने और पिता के लगातार दूसरी बार विधायक चुने जाने के बाद अब तीसरी पीढ़ी के रूप में सक्षम गुप्ता की एंट्री को फतेहपुर की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है।
