current vision
फतेहपुर । जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के तत्वावधान में अस्मिता–खेलो इंडिया महिला एथलेटिक्स लीग 2025-26 का आयोजन जिला क्रीड़ा स्टेडियम, शांति नगर में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी संजय कुमार भारती ने किया। उन्होंने कहा कि खेल बालिकाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं तथा उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।प्रतियोगिता में जनपद के 11 विद्यालयों की कुल 99 बालिकाओं ने भाग लिया, जिनमें अंडर-14 वर्ग की 41 और अंडर-16 वर्ग की 58 खिलाड़ी शामिल रहीं। प्रतियोगिता में ट्रैक व फील्ड की कुल 11 स्पर्धाएं आयोजित की गईं।अंडर-14 वर्ग में 60 मीटर दौड़ में अनन्या सिंह प्रथम, वैष्णवी द्वितीय और दिव्यांशी सिंह तृतीय रहीं। 600 मीटर दौड़ में अनन्या सिंह प्रथम, दिव्यांशी सिंह द्वितीय और शिवांशी तृतीय स्थान पर रहीं। लॉन्ग जंप में श्रुति सिंह प्रथम, अंशिका पटेल द्वितीय और पूजा तृतीय रहीं। शॉट पुट में नाश्री यादव प्रथम, वर्तिका सिंह द्वितीय और सोनाली तृतीय रहीं। डिस्कस थ्रो में वर्तिका सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।अंडर-16 वर्ग में 60 मीटर दौड़ में यामिनी पटेल प्रथम, पलक द्वितीय और रचना तृतीय रहीं। 600 मीटर में मीना देवी प्रथम, रचना द्वितीय और सिमता तृतीय रहीं। लॉन्ग जंप में मीना देवी, शॉट पुट में यामिनी पटेल, जेवलिन थ्रो में सर्वदा सिंह और डिस्कस थ्रो में कविता जखरा हुसैनी ने प्रथम स्थान हासिल किया।विजेता बालिकाओं को जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह एवं कोषाध्यक्ष दिलीप सिंह द्वारा पदक व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में संयुक्त सचिव सीमा चौहान, कार्यकारिणी सदस्य शिव प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी और अभिभावक मौजूद रहे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले की महिला खेल प्रतिभाओं को मंच और प्रोत्साहन देना रहा।
