साथी पर फर्जी मुकदमें से बिफरे सभासद

current vision
दिबियापुर। बुधवार की भोर फफूँद रेलवे स्टेशन पर पूर्व सभासद के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज किये जाने पर नगर पंचायत के सभासदों ने नाराजगी जताई है। जानकारी के अनुसार पूर्व सभासद अजय पोरवाल अपनी सभासद पत्नी सुशीला देवी को ऊंचाहार एक्सप्रेस पर बैठाने स्टेशन आये थे। इसी दौरान आरपीएफ के उप सव इंसपेक्टर दिनेश सिकरवार ने अपने साथियों के साथ पूर्व सभासद के साथ अभद्रता करते हुये उनके खिलाफ रेलवे एक्ट में मामला दर्ज कर दिया। आरपीएफ की कार्यवाही से नाराज सभासदों ने आरपीएफ थाने पहुंचकर एएसआई के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान सभासद राहुल दीक्षित, राजीव शर्मा, धरम पाल सिंह सेंगर, इकरार खान, सचिन गुप्ता, इन्द्रपाल सिंह, राहुल अम्बेडकर ,अभय प्रजापति , रिशी पोरवाल, राजकुमार , रविप्रकाश, कृष्ण कुमार कश्यप, राजेश दोहरे एवं योगेन्द्र सिंह छोटू आदि मौजूद रहे। वहीं अध्यक्ष राघव मिश्रा ने घटना को निंदनीय बताते हुये मामले की निष्पक्ष जांच करवाने के साथ अभद्रता करने वाले आरपीएफ कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *