दिबियापुर।विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में औरैया के जिलाधिकारी के निर्देश पर ग्राम पंचायत बूढ़ादाना में एक वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हुआ।कार्यक्रम के दौरान छात्रों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त, कठपुतली के मनोरंजक प्रदर्शन के माध्यम से छात्रों और ग्रामीणों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाई गई।मंगलवार को आयोजित इस कार्यक्रम में पोस्टर प्रतियोगिता में वैदिक इंटर कॉलेज की शीतल (कक्षा 9), जनसहयोगी इंटर कॉलेज की वंदना और महक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्लोगन प्रतियोगिता में आलिया बानो, नेहा यादव, राघव, चंदन, दिव्या, प्रियंका, रहनुमा, आकाश और हनी सिंह ने भी भाग लिया ।जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) प्रदीप कुमार मौर्य ने अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में शामिल सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। डीआईओएस प्रदीप कुमार मौर्य ने अंधविश्वासों से दूर रहने और भूत जैसी काल्पनिक अवधारणाओं से बचने की सलाह दी। उन्होंने बच्चों और ग्रामीणों से साफ-सफाई रखने तथा पर्यावरण के प्रति जागरूक बनने का आह्वान किया।बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) संजीव कुमार ने बच्चों को स्वस्थ और स्वच्छ रखने के लिए उन्हें पर्यावरण से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को पर्यावरण के प्रति निरंतर सक्रिय रखा जाए और समाचार पत्रों के माध्यम से भी जागरूक किया जाए। जिला विज्ञान क्लब समन्वयक मोहित सिंह ने पर्यावरण और विज्ञान के प्रति जागरूकता के महत्व पर जानकारी दी।इस अवसर पर बीईओ भाग्यनगर दाताराम, ग्राम प्रधान मोहित सिंह, पंचायत सचिव रविंद्र प्रताप सिंह, और विज्ञान क्लब टीम के सदस्य मनीष कुमार, रामेंद्र कुशवाहा, प्रीति त्रिपाठी, ज्ञान प्रकाश, विकास सक्सेना, मुहीत, कमलकांत पाल, मो आमिर और अतुल उपस्थित रहे।
बूढ़ादाना में वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ,, कार्यक्रम स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य किया गया ।
