पैदल मदीना हज के लिए निकला युवक

रसूलाबाद में हाजी फैजान खान की अगुवाई में हुआ इस्तक़बाल

नौजवानों में दिखा जोश खरोश

current vision

कानपुर देहात। रसूलाबाद में सऊदी अरब के मदीना शहर में हुजूर पाक के रोजे की जियारत व हज करने के लिए एक नौजवान पैदल ही गोरखपुर के महाराजगंज कस्बे से पैदल निकल चुका है। जो लगातार 40 दिन से पैदल यात्रा कर रहा है। पैदल हज के लिए निकलने वाले अहमद रजा मंगलवार को जब सिकंदरा पहुंचे तो वहां उनका ठहराव हुआ । वहीं सपा नेता हाजी फैजान खान ने रसूलाबाद स्थित अपने आवास पर उन्हें बुला लिया। हज के लिए जा रहे नौजवान अहमद रजा का रसूलाबाद में समर्थकों के साथ इस्तकबाल किया और हौसला अफजाई की।उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के महाराजगंज कस्बा निवासी अहमद रजा हुजूर पाक की अकीदत और निस्बत में इतने दीवाने हुए की सऊदी अरब के लिए पैदल ही यात्रा शुरू कर दी। ऐसा पहली बार नहीं हुआ। इसके पहले केरल निवासी सिहाब ने पैदल सफर करके अपना हज मुकम्मल किया था। वही अहमद रजा लगातार 40 दिन से पैदल चल रहे हैं। इसके पहले हुए अजमेर शरीफ में हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह और मुंबई में हाजी अली की दरगाह की जियारत के लिए पैदल जा चुके हैं। रसूलाबाद में नौजवानों ने बड़े जोश खरोश के साथ अहमद रजा का इस्तकबाल किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से इमरान नियाजी, मोहसिन खान, अकरम वारसी, शाहरुख मंसूरी,सारिक खान,आसिफ राईन सहित बड़ी संख्या में नौजवान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *