फतेहपुर । प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी 2.0 के अंतर्गत प्रदेश के लगभग 2 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में 2000 करोड़ रुपये की अनुदान राशि का अंतरण रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से रिमोट बटन दबाकर किया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण फतेहपुर के आईटीआई ऑडिटोरियम में देखा और सुना गया।मुख्यमंत्री ने अयोध्या, वाराणसी, अलीगढ़, लखीमपुर खीरी, चित्रकूट और गोरखपुर के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद कर उनके अनुभव सुने। लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की इस योजना से उन्हें पक्का घर मिलने का सपना साकार हो रहा है।जनपद स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता, विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव एवं जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। वक्ताओं ने कहा कि डबल इंजन सरकार में बिना भेदभाव पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।कार्यक्रम में बताया गया कि फतेहपुर जनपद के कुल 1685 लाभार्थियों के खातों में प्रथम किस्त के रूप में धनराशि सीधे ट्रांसफर की गई है। योजना के तहत प्रत्येक पात्र लाभार्थी को ढाई लाख रुपये तीन किस्तों में दिए जाएंगे, वहीं 12 माह के भीतर आवास पूर्ण करने पर 10 हजार रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), परियोजना निदेशक डूडा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सदर, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।
फतेहपुर के 1685 लाभार्थियों को मिली पहली किस्त, खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये
