अमरजई में मजलिस का भव्य आयोजन, संगठन को मिली नई ऊर्जा और मजबूती

फतेहपुर के वार्ड नं. 24, अमरजई में मजलिस पार्टी का भव्य, ऐतिहासिक और संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक कार्यक्रम अत्यंत उत्साह और जनसमर्थन के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से काफ़ी लोगों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं, जिससे पार्टी को नई ऊर्जा और नई दिशा मिली।इस मौके पर पीस पार्टी छोड़कर आए अनवार अहमद को पार्टी का गमछा पहनाकर सम्मानपूर्वक मजलिस में शामिल किया गया और उन्हें भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई, जिससे यह संदेश गया कि मजलिस लगातार मज़बूत हो रही है और लोगों का भरोसा जीत रही है।यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष एडवोकेट मोहिउद्दीन फारूकी साहब एवं यूथ ज़िला अध्यक्ष क़ासिम सिद्दीकी साहब के संयुक्त, सशक्त और प्रेरणादायक नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। यूथ ज़िला अध्यक्ष क़ासिम सिद्दीकी साहब ने अपने ओजस्वी संबोधन में घोषणा की कि अब हर महीने एक दिन जनता दरबार लगाया जाएगा, जहां आम जनता की समस्याएं सुनी जाएंगी और निःशुल्क कानूनी सलाह दी जाएगी, ताकि पीड़ित और जरूरतमंद लोगों को त्वरित न्याय और राहत मिल सके।वहीं जिला अध्यक्ष एडवोकेट मोहिउद्दीन फारूकी साहब ने बेबाक शब्दों में कहा कि मजलिस डरने और घबराने वालों की जमात नहीं है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि आप हमें बुलाइए, अपनी समस्याएं बताइए मजलिस पूरी ताक़त से आपके साथ खड़ी होकर समाधान कराएगी।कार्यक्रम के आयोजक मजबूत संगठनकर्ता टीम के रूप में सामने आए — जिला संगठन मंत्री हसीब अहमद, जिला कोषाध्यक्ष मुशीर उर्फ़ निजामुद्दीन और सदर विधानसभा अध्यक्ष साह फैसल उर्फ़ सद्दाम। तीनों नेताओं की मेहनत, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण की हर ओर सराहना हुई।जिला संगठन मंत्री हसीब अहमद ने अपने प्रभावशाली संबोधन से लोगों का दिल जीत लिया और जनता को भरोसा दिलाया कि मजलिस हर पीड़ित के साथ खड़ी है। वहीं जिला कोषाध्यक्ष मुशीर उर्फ़ निजामुद्दीन साहब ने कहा कि आपको जो भी परेशानी हो, बेहिचक बताइए आपकी हर संभव मदद की जाएगी, मजलिस आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।कार्यक्रम में महिलाओं की बढ़-चढ़कर भागीदारी रही, जिसने यह सिद्ध कर दिया कि मजलिस अब हर वर्ग, हर समाज और हर तबके की आवाज़ बनकर मजबूती से आगे बढ़ रही है।अमरजई वार्ड के मजबूत साथी इलियास अहमद ने इस आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस मौके पर जिला संगठन मंत्री हसीब अहमद, जिला कोषाध्यक्ष मुशीर उर्फ़ निजामुद्दीन, युवा जिला उपाध्यक्ष जैनुल आब्दीन, सदर विधानसभा अध्यक्ष साह फैसल उर्फ़ सद्दाम, युवा जिला संयुक्त सचिव मो फैज अनवर, जिला कार्यकारिणी सदस्य मो आज़म, सदर विधानसभा महासचिव अब्दुल कुद्दूस, युवा जिला कार्यकारिणी सदस्य अब्दुल रऊफ, वार्ड अध्यक्ष चांद बाबू सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र की सम्मानित जनता मौजूद रही।अमरजई की जनता का जोश और उत्साह साफ़ संदेश दे रहा है अब बदलाव तय है, इंक़लाब मजलिस के साथ है, और मजलिस के बढ़ते कदम अब कोई रोक नहीं सकता!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *