इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला कार्यालय बाबा मॉल पर एक आवश्यक बैठक की गई जिसमें जिले के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव एवं जिले के पदाधिकारियों की सहमति से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महत्वपूर्ण पद जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी विनीत अग्रवाल को सौंपी गई और उनसे आशा की गई है कि उनके संगठन में जुड़ने से व्यापार मंडल को मजबूती मिलेगी और संगठन का अच्छी तरीके से विस्तार होगा इस अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित व्यवसाई कपिल गुप्ता राजेश गुप्ता गोरखनाथ वर्मा जयप्रकाश जैन शिवकांत दुबे महिला मोर्चा की प्रदेश की मंत्री गुड्डी बाजपेई महिला मोर्चा की जिले की अध्यक्ष मंजू पांडे युवा मंडल इटावा के अध्यक्ष रिंकू यादव राजीव अग्रवाल सहित प्रमुख व्यावसायियों ने जिला कोषाध्यक्ष को बधाई दी। मनोनयन पत्र देते कृष्ण मुरारी गुप्ता व सदाशिव श्रीवास्तव।
विनीत अग्रवाल बने उद्योग व्यापार मंडल के जिला कोषाध्यक्ष
