इटावा। जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत जिला महिला चिकित्सालय इटावा में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम मुख्य अतिथि सरिता भदौरिया विधायक सदर तथा रीनू चौहान की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में सदर विधायक द्वारा जिला महिला चिकित्सालय में 16 नवजात कन्याओं को बेबी किट एवं धात्री माताओं संध्या, काजल, कुमारी वीनू देवी, रोशनी, सुषमा आदि को ड्राईफ्रूट एंव शाल भेट कर सम्मानित किया गया। सदर विधायक ने नवजात कन्याओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये उन्हें शुभ आर्शीवाद दिया तथा उनकी माताओं और उनको विनिन्न सरकारी योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व बन्दन योजना जैसी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जुडकर अधिक से अधिक आर्थिक सशक्तीकरण से नारी सशक्तीकरण की ओर बढ़ने के लिये प्रेरित किया। उक्त कार्यक्रम में डा. अनिल कुमार मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला, डा. पारितोष शुक्ला मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पुरुष, डा. यश्मिता सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे। जिला प्रोबेशन अधिकारी के द्वारा नवजात कन्याओं की माताओं एवं उनके परिवारीजनो की उ०प्र० सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की। जिला प्रोबेशन कार्यालय से अक्षय वर्मा, कनिष्ठ सहायकअजित कुमार दुबे, अर्चना भदौरिया, धर्मेन्द्र कुमार, संजीव कुमार, योगेन्द्र सिंह, गौरव कुमार, अभिषेक वर्मा, सोनम चौधरी एंव जिला महिला चिकित्सालय के समस्त स्टाफ आदि ने प्रतिभाग किया। बेबी किट व ड्राईफ्रूट देतीं सदर विधायक सरिता भदौरिया।
सदर विधायक ने कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में बेबी किट वितरित की
