काजल शाक्य सहित जिले के छः खिलाड़ियों का प्रदेश स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में हुआ चयन

काजल शाक्य, संस्कृति यादव, निखिल यादव, रोहित, अभिषेक सिंह, अमेरिका यादव
दिबियापुर । काजल शाक्य सहित जिले के छः खिलाड़ियों का प्रदेश स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया प्रदेश स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता 4जनवरी को झांसी में आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वाधान में औरैया एथलेटिक एसोसिएशन द्वारा विभिन्न आयु वर्गों में पुरुष और महिला क्रॉस कंट्री का आयोजन संपन्न किया गया जिसमें अंडर 16 में बालिका वर्ग काजल शाक्य,संस्कृति यादव पुरुष वर्ग में अंडर 16 निखिल कुमार अंडर 18 रोहित कुमार अंडर 20 में अभिषेक में वहीं पुरुष वर्ग में अमेरिका यादव का प्रदेश स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है ये सभी खिलाड़ी 4 जनवरी 2026 को झांसी में होने वाली प्रदेश स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे यह जानकारी जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन सचिव आरपी सिंह ने दी एसोसिएशन के जिला सचिव आर पी सिंह ने कहा कि सभी खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर जिले का नाम करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *