जायंट्स दतावाली ने भरथना चौराहा पर की अलाव की व्यवस्था

इटावा। कड़ाके की शीत लहर से निजात प्रदान करने हेतु डॉ शिव राज सिंह यादव एवं ऊषा यादव के संयोजकत्व में जायंट्स ग्रुप ऑफ़ दतावली परिवार ने नववर्ष पर भरथना चौराहा पर अलाव की व्यवस्था की। इस अवसर पर उपस्थिति जायंट्स परिवार एवं अलाव से लाभार्थी राहगीरों को चाय भैंट की गई। इस अवसर पर सुषमा यादव प्रशासनिक निदेशक, विजय त्रिवेदी निवर्तमान अध्यक्ष, इंजी कृपा शंकर यादव फेडरेसन ऑफिसर आदि उपस्थित रहे। अलाव व्यवस्थापक वीरेंद्र कुशवाहा उपाध्यक्ष जायंट्स दतावली ने बताया कि डॉ शिव राज सिंह यादव सदस्य केंद्रीय समिति एवं श्रीमती ऊषा यादव सदस्य विशेष समिति जायंट्स के संयोजकत्व में भरथाना चौराहा पर अलाव प्रज्वलन शीत लहर जारी रहने तक लगभग पंद्रह दिन तक अनवरत रात्रि पर्यन्त जारी रहेगा जिससे हज़ारों राहगीरों को कड़ाके की ठण्ड में राहत मिलेगी। सभी लाभार्थियों ने जायंट्स दतावली परिवार द्वारा प्रदत्त सेवायों को मुक्त कंठ से सराहा। अलाव जलाते जायंट्स दतावाली के पदाधिकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *