फतेहपुर।कड़ाके की ठंड के बीच मानवता और संवेदना की अनूठी मिसाल उस समय देखने को मिली, जब प्रसिद्ध कथावाचक गजेंद्र ठाकुर महाराज जिला कारागार पहुंचे और जरूरतमंद बंदियों को कंबल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने स्वयं कई बंदियों को अपने हाथों से कंबल प्रदान किए, जबकि शेष कंबल कारागार प्रशासन को सौंपते हुए यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि वे सबसे अधिक जरूरतमंद बंदियों तक पहुंचाए जाएं।बताया गया कि गजेंद्र ठाकुर महाराज इन दिनों जिले में व्यापक स्तर पर कंबल वितरण अभियान चला रहे हैं। अब तक उनके सेवा अभियान के तहत लगभग एक हजार गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित कर राहत पहुंचाई जा चुकी है।इस अवसर पर महाराज ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए, ताकि ठंड के इस मौसम में कोई भी व्यक्ति अभाव में न रहे। उनके इस सेवा कार्य की कारागार प्रशासन सहित उपस्थित लोगों ने सराहना की।
कथावाचक गजेंद्र ठाकुर महाराज ने बंदियों को बांटे कंबल जिला कारागार में दिखी मानवता और करुणा की मिसाल
