अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण व अटल पथ का हुआ लोकार्पण

शावेज़ नक़वी

इटावा। भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा का अनावरण एवं अटल पथ का लोकार्पण मंत्री जल शक्ति विभाग सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग उ.प्र. स्वतंत्र देव सिंह ने किया।
उन्होंने कहा कि अटल जी की प्रतिमा हमें उनकी याद दिलाएगी एवं इस पथ से हमें प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि अटल जी का सिर्फ नाम ही अटल नहीं बल्कि उनके विचार भी अटल थे। अटल जी ने ग्राम सड़क योजना जैसे अनेक कार्य किए। देश के गौरव अटल जी युद्ध के मैदान में स्वयं अकेले डटे रहे। अटल जी देश की अनमोल धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी ने कहा था कि अंधेरा घना है लेकिन सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा, उन्होंने कमला खिलाया और अपनी सरकार बनाई। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई एक खुले सर्वोपरि विचार के व्यक्ति थे, उन्होंने जो भी कार्य किए देश और समाज के लिए किए। उन्होंने कहा कि अटल जी ऐसे महापुरुष थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश पर न्योछावर कर दिया। उन्होंने अटल जी के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकतंत्र पहले है सरकार नहीं।सदर विधायक सरिता भदौरिया ने अटल जी के विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि व्यक्ति को सशक्त बनाने का मतलब है राष्ट्र को सशक्त बनाना और शसक्तीकरण सबसे अच्छी तरह से तीव्र आर्थिक विकास के साथ तीव्र सामाजिक परिवर्तन के माध्यम से किया जाता है। उक्त अवसर पर पूर्व सांसद रामशंकर कठेरिया, जिलाध्यक्ष बीजेपी अन्नू गुप्ता, जिला प्रभारी कमलावती, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, गोपाल मोहन शर्मा, प्रशांत राव चौबे, हरि नारायण बाजपेई, जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

गोपाल मोहन शर्मा ने किया कैबिनेट मंत्री का स्वागत

इटावा। प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रत देव सिंह का इटावा आगमन पर चौपला के पास भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ अन्नू गुप्ता व पूर्व जिलाध्यक भाजपा गोपाल मोहन शर्मा ने भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बुके देकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
डीएम चौराहा स्थित भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की प्रतिमा एवं अटल पथ के लोकार्पण कार्यक्रम से पूर्व चौपला कट पर पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा के नेतृत्व में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह तथा प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति का बुके भेंट कर व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों मंत्रियों का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। नेताओं ने अटल बिहारी वाजपेई के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे, रविन्द्र गुप्ता, एडवोकेट आदित्य मोहन, राजू तिवारी, विनीत अवस्थी, मंडल मंत्री अजय ठाकुर, ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत, मंडल अध्यक्ष विनोद चौहान समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

कैबिनेट मंत्री का स्वागत करते गोपाल मोहन शर्मा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *