पहले दिन 55 बंदर पकड़े गए
करंट विजन संवाददाता
फफूंद (औरैया)।
कस्बे में बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान नागरिकों को राहत देने के लिए नगर पंचायत ने बंदर पकड़ो अभियान शुरू किया है। अभियान के पहले दिन थाना परिसर व आसपास के इलाकों से 55 बंदरों को पकड़ा गया है।
कस्बे में छह माह के अंदर बंदरों के हमलों में 20 से अधिक लोग घायल हो चुके थे जिससे लोगों में दहशत का माहौल था रात में बंदर सड़कों पर डेरा जमाए रहते थे जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था।कस्बे के मुख्य बाजार, पक्का तालाब, थाना परिसर व अन्य व्यस्त क्षेत्रों में बंदरों के झुंड का जमावड़ा रहता था। गुरुवार को मथुरा से आई टीम ने बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरू किया टीम ने 55 बंदरों को पकड़ा और उन्हें जंगल में छोड़ने के लिए ले गए। अधिशासी अधिकारी विनय कुमार पांडेय ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
