अमेरिकन किड्स विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 8 वां वार्षिकोत्सव

* विनीत यादव और राम शंकर शर्मा ने फीता काटकर किया कार्यक्रम का शुभारंभ

* प्रधानाचार्या भाविका सिंह ने ग्रैंड पेरेंट्स को माल्यार्पण कर और शॉल उड़ाकर किया सम्मानित

बिधूना : ( डॉ अलका चौहान )

नगर बिधूना के अछल्दा रोड स्थित अमेरिकन किड्स विद्यालय में आज 8 वें वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनीत यादव और विशिष्ट अतिथि राम शंकर शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या भाविका सिंह ने सभी ग्रैंड पेरेंट्स को माला पहनाकर और शॉल उड़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये विनीत यादव ने कहा कि विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिये समय – समय पर ये सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं जिससे बच्चों में विद्यालय के प्रति रुचि बनी रहती है। विनीत यादव ने कहा कि आगे भी यथा सम्भव नवीनीकरण किया जायेगा। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या भाविका सिंह ने मुख्य अतिथि विनीत यादव और विशिष्ट अतिथि राम शंकर शर्मा को गुलदस्ता देकर उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। राशी, त्रिषा, अनन्या, प्रकति, जानवी, यशू, अन्वी सोना आदि बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद आर्यन, आदित्य, अयांश, राशी, अर्णव, गौरांगी, पार्थ, सोना, अरनव, जानवी, अभिराज, आदित्य, इशांक, अर्षिता आदि बच्चों ने बेहतरीन वेलकम डांस प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण द्रोपती चीरहरण की प्रस्तुति रही , जिसने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को तालियां बजाने पर विवश कर दिया। द्रोपदी चीर हरण नाटक अंश, वैभव, भूपेंद्र, जयद, उज्जवल, स्वेक्क्षा, नैना और अनन्या आदि बच्चों ने प्रस्तुत किया। इसके पश्चात सोना, गौरांगी, दित्या, राशी, जानवी, अर्शिता आदि बच्चों ने राजस्थानी डांस प्रस्तुत किया। नैना, शिव्या, अनन्या, यशी, यशू आदि बच्चों ने महाराष्ट्रीय डांस प्रस्तुत किया। अनन्या, मान्या, स्वेक्क्षा आदि बच्चों ने हरयाणवी डांस प्रस्तुत किया। कई बच्चों ने बंगाली नृत्य प्रस्तुत किया। विभिन्न प्रदेशों के नृत्य देखकर अभिभावक भी झूम उठे। इसके पश्चात छोटे-छोटे बच्चों ने एक दूसरे के हाथों में हाथ डालकर कपल डांस प्रस्तुत किया जिसे लोगों द्वारा खूब सराहा गया। कार्यक्रम का अन्य आकर्षण राधा कृष्ण होली डांस रहा। जिसमें बच्चों ने होलिया में उड़े रे गुलाल पर बेहतरीन होली डांस प्रस्तुत किया। इस श्रंखला में मान्या दुबे ने सोलो डांस की सुंदर प्रस्तुति की , जिसे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनीत यादव द्वारा खूब सराहा गया। विनीत यादव ने मंच पर पहुंचकर मान्या दुबे को बुके देकर उसका हौसला बढ़ाया। खेलकूद की कई प्रतियोगिताओं में दादी ,मम्मी पापा की रेस हुई जिसमें सभी अभिभावकों ने खूब आनंद उठाया। कार्यक्रम के अंत में सभी ग्रैंड पेरेंट्स को प्रधानाचार्या भाविका सिंह ने शाल व माला पहनाकर सम्मानित किया। इसके साथ-साथ कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सभी बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के समापन के पश्चात सभी अभिभावकों और बच्चों ने छोले भटूरे का आनंद उठाया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रतिज्ञा यादव, अनामिका श्रीवास्ता, आस्था शर्मा ,मेघा ,चित्रांशी , सुरेश ,विनीता आदि का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *