एससी एसटी एक्ट का दुरुपयोग रोके जाने के लिए राष्ट्रपति को भेजा 89 वां ज्ञापन

सौंपते जन जागरण समिति के पदाधिकारी दिबियापुर।एससी एसटी एक्ट का दुरुपयोग रोके जाने की मांग को लेकर दिए जाने वाले ज्ञापन के क्रम में जन जागरण समिति औरैया द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित 89 वां ज्ञापन सोमवार को जिला मुख्यालय ककोर पर कमल सिंह डिप्टी कलेक्टर औरैया को सोंपा गया ज्ञापन में प्रमुख रूप से एससी एसटी एक्ट का दुरुपयोग रोके जाने एससी एसटी एक्ट के अंतर्गत लिखाए गए फर्जी मुकदमों की जांच कराए जाने तथा फर्जी मुकदमा लिखा कर प्राप्त की गई सरकारी धनराशि की वसूली कराए जाने की मांग की गई है जन जागरण समिति के संयोजक महेश पांडे ने बताया कि जब तक एससी एसटी एक्ट में इसका दुरुपयोग रोके जाने के लिए संशोधन नहीं हो जाता तब तक हर महीने माननीय महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन दिया जाता रहेगा
इसके अतिरिक्त माता-पिता की इच्छा के, विरुद्ध प्रेम विवाह करने वाले लड़के और लड़कियों की न्यूनतम उम्र 25 वर्ष किए जाने तथा प्रेम विवाह के लिए माता-पिता की अनिवार्य सहमति किये जाने की मांग को लेकर माननीय प्रधानमंत्री जी को संबोधित 39 वां ज्ञापन भी सौंपा गयाज्ञापन देते समय महेश , पांडे , रूप सिंह पाल , सुरेश चंद्र दुबे योगेश तिवारी उडनपुरा गिरीश सिकरवार कंचौसी हरि गोविंद बाजपेई श्याम बाबू शर्मा, अरुण पांडे एडवोकेट विनय यादव श्याम मनोहर सूरज दुबे अंबर पांडे आकाश मिश्रा योगेंद्र सिंह सतीश चंद्र गिरीश तिवारी पंडित विष्णु दत्त शुक्ला मिलन चौबे आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *