लखनऊ आगरा एक्सप्रेस- वे के समीप जल्द होगी 250 शैय्या वाले लेवल-1 ट्रामा सेंटर की स्थापना*

*लखनऊ आगरा एक्सप्रेस- वे के समीप जल्द होगी 250 शैय्या वाले लेवल-1 ट्रामा सेंटर की स्थापना*

 

करंट विज़न

इमरान खान

 

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर कुलाधिपति की अध्यक्षता में आज उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई की बोर्ड ऑफ गवर्नेंस की दूसरी बैठक सम्पन्न हुई जिसमें स्वास्थ सेवाओ के विस्तार,सुपर स्पेशलिटी सुविधाओं के सुदरणीकर्ण तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान को नई दिशा देने से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये,जिसमे टेली-ओपीडी, वर्चुअल ओपीडी,डिजिटल डेटा एकीकरण तथा मोबाइल आउटरीच जैसी सेवाओ की विस्तृत कार्ययोजनाओं को तैयार किये जाने के निर्देश दिये।सैफई विश्वविद्यालय से 10 किलोमीटर के समीप आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर होने वाली दुर्घटनाओं व आपातकालीन स्थितियों के मद्देनजर घायल व्यक्तियों को त्वरित उपचार के लिए प्रस्तावित ट्रामा सेंटर का संचालन विश्वविद्यालय द्वारा किया जायेगा, कुलपति डॉक्टर अजय सिंह ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि एक्सप्रेस वे पर होने वाली दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को सैफई ट्रामा तक लाने में काफी समय उपचार में व्यतीत जाता है इस वजह से वहाँ समीप 250 शैय्या ट्रामा सेंटर लेवल-1 की स्थापना करना लक्ष्य है जिस पर यूपी सरकार ने अपनी मोहर लगा दी।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रो की स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखते हुये सेंटर फॉर रूरल हेल्थ की स्थापना के निर्देश दिये जिसमे गरीब मरीजों के स्वास्थ्य को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंच सके।बेठक में आयुष विभाग के सहयोग से इंटीग्रेटिव ओपीडी, विशेष क्लिनिक,योग एवं वैलनेस इकाई स्थापित किये जाने पर बल दिया।मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिये कि विश्वविद्यालय समाज के साथ प्रभावी संवाद स्थापित करे और विश्वविद्यालय में कम्युनिटी ब्रॉडकास्ट सर्विस की स्थापना का निर्णय लिया जिसके माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता ,रोग निवारण,सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं से सम्बनशित जानकारी और शेक्षणिक सामिग्री का प्रचार प्रसार हो सके।बैठक में कुलपति डॉक्टर अजय सिंह,कुलसचिव दीपक वर्मा,एमएस डॉक्टर अमित सिंह साथ में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *