भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में हुआ श्याम प्रसाद मुखर्जी का हुआ पुष्पांजलि अर्पित।

करंट विज़न संवाददाता

भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात भाजपा पार्टी कार्यालय पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न हुई कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ तटपश्चात उपस्थित पदाधिकारी के द्वारा वंदे मातरम गीत का गायन हुआ प्रशिक्षण कार्यशाला के मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल में अपने उद्बोधन में कहा प्रशिक्षण महा अभियान का उद्देश्य संगठन को वैचारिक संगठनात्मक एवं तकनीक रूप से सशक्त बनाना है उन्होंने पांच परिवर्तन एवं नवाचार के विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कार्यकर्ताओं की गुणवत्ता अनुशासन सेवा भाव राष्ट्र सर्वोपरि की भावना सदा संगठन विस्तार को अभियान का मूल आधार बताया एवं प्रशिक्षण के माध्यम से गुणवत्ता में वृद्धि राष्ट्र निर्माण के कार्यों के प्रति समर्पण एवं संगठन की मजबूती ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है भाजपा पार्टी बनाने का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र को सशक्त करना है पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू का झुकाव हमेशा तुष्टिकरण के साथ रहा देश के विभाजन में उनकी मुख्य भूमिका थी देश का बटवारा होने के बाद भी हिंदू प्रताड़ित होता रहा हमारे पुरोधा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा था दो निशान दो विधान दो प्रधान इस देश में नहीं चलेंगे मोदी जी के नेतृत्व की सरकार ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को साकार किया है एवं राष्ट्र विश्व पटल पर मजबूती के साथ खड़ा है जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने कहा 7 मार्च से 14 अप्रैल के मध्य सभी मंडलों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे जिसमें मंडलों में कार्य करने वाले नवीन कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा प्रशिक्षण ही संगठन की ऊर्जा है जिसके माध्यम से व्यक्तित्व विकास नेतृत्व क्षमता और संघटनात्मक दक्षता को सुधार करने का महत्वपूर्ण अवसर मिलता है संचालन महामंत्री बबलू शुक्ला द्वारा किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष रेणुका सचान महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रागिनी भदोरिया महामंत्री बबलू शुक्ला पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान राजेश तिवारी मनोज शुक्ला राजेश सचान डॉक्टर सतीश शुक्ला राकेश तिवारी अनिरुद्ध सिंह चौहान फूल सिंह कठेरिया स्वतंत्र पासवान केके सचान सौरभ मिश्रा विकास मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *