पूर्व सांसद चौ. रघुराज सिंह के आदर्श जीवन से प्रेरणा लें आशुतोष दीक्षित

 पूर्व सांसद की जयंती पर 125 लोगों ने उठाया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा का लाभ

इटावा। पूर्व सांसद चौधरी रघुराज सिंह की जयंती पर श्री शंकर धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय राहतपुर में सोमवार को सभी जांचों एवं दवाओं समेत ओपीडी निःशुल्क रखी गई जिसमें 125 लोगों ने इसका लाभ उठाया और 24 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चिन्हित हुए, उनके निःशुल्क ऑपरेशन भी इसी अस्पताल में किए जाएंगे। इस अवसर पर एक श्रद्धांजलि संगोष्ठी हुई जिसके मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कहा कि आज के नेताओं को चौ. रघुराज सिंह के सहज सरल आदर्श व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर उनके पदचिन्हों पर चलना चाहिए। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वाचस्पति द्विवेदी ने कहा कि यदि इस संस्थान में आई बैंक की भी स्थापना हो जाए तो और भी बड़ा लाभ लोगों को मिल सकेगा। इस अवसर पर गोविंद माधव शुक्ला, डा. जेके तिवारी, कांग्रेस के शहर अध्यक्ष मो. राशिद खान, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने भी चौधरी साहब के आदर्श व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि समेत सभी उपस्थित लोगों ने चौधरी रघुराज सिंह के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। चिकित्सालय के निदेशक राजेंद्र कुमार दीक्षित ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और कहा कि चौधरी रघुराज सिंह का जन्म 5 जनवरी 1929 को पुराना भरथना में हुआ था। उनके पूज्य पिताश्री चौधरी बुद्धू सिंह वर्ष 1937 में इटावा जिले के पहले विधायक चुने गए थे। चौधरी रघुराज सिंह सन 1984 में कांग्रेस पार्टी से इटावा लोकसभा के सांसद चुने गए। उनकी पुत्री तथा चौधरी रघुराज सिंह स्मारक संस्थान की अध्यक्ष आशा दुबे द्वारा उनकी जयंती पर प्रतिवर्ष नेत्र एवं स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है। चिकित्सालय प्रबंधन से जुड़े आचार्य महेश चंद्र तिवारी एवं विनोद त्रिपाठी के संयोजन में श्री शंकर धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय राहतपुर में जनता के लाभार्थ सभी जांचों समेत ओपीडी निःशुल्क रखी गई। उपचार व्यवस्था में डा. दीक्षा, डा. प्रभाकर कटियार, डा. आशीष दीक्षित समेत समस्त चिकित्सीय स्टाफ का सहयोग रहा। संचालन आचार्य महेश चंद्र तिवारी ने किया तथा आभार विनोद त्रिपाठी ने जताया। महेश चंद्र तिवारी अलकापुरी, हरिदत्त दीक्षित, महेश कुमार बाथम, केके त्रिपाठी, सीबी मिश्रा, आशाराम मिश्रा, घनश्याम तिवारी, अवधेश सविता, राम मनोहर दीक्षित, प्रेम किशोर द्विवेदी, राजू तिवारी, रवि शंकर चौधरी, सीता मिश्रा, विशेष रूप से उपस्थित रहे। चौधरी रघुराज सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करते मुख्य अतिथि व अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *